Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी


अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले भाजपा के विविध कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव के संयोजन में जनपद के सभी मंडलों में बैठकें कर रूपरेखा तय की गई। अभियान के जिला संयोजक बाबा रामशब्द यादव ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार, जनपद के 23 मंडलों में आयोजित बैठकों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें केदार नगर और कटेहरी में विधायक धर्मराज निषाद, खजुरी में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जलालपुर नगर में डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कुर्की में कपिल देव वर्मा, भीटी में रमाशंकर सिंह, जहांगीरगंज में जय राम विमल, राजेसुल्तानपुर में अनीता कमल, नेवादा में राम प्रकाश यादव, सोनगांव में अंशुमान सिंह, सैदापुर में आनंद वर्मा, अकबरपुर नगर में चंद्र प्रकाश वर्मा, श्रवण क्षेत्र में डॉ. राना रणधीर सिंह, बसखारी में मनोज मिश्र, हंसवर में रमेश चंद्र गुप्ता, सद्दरपुर में दिलीप पटेल देव, गोविंद साहब में सुरेश कन्नौजिया, रामनगर में अमरेंद्र कांत सिंह, जीवत में ओमकार गुप्ता, भियांव में सुमन पांडेय, बेवाना में विनय पांडेय, मालीपुर में पंकज वर्मा और टांडा नगर में सुनील पासवान शामिल रहे। बैठकों में कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments