Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरिक्रमा मार्गों पर तैयारियां जोरों पर — विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने...

परिक्रमा मार्गों पर तैयारियां जोरों पर — विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर विशेष जोर


अयोध्या। चौदह कोसी व पंच कोसी परिक्रमा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। सोमवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने परिक्रमा मार्गों का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं।

विधायक ने बताया कि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिला प्रशासन के साथ रविवार को हुए निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की पहचान हुई थी, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जहां पर मार्ग सही नही है वहां पर बालू डाल कर उसे ठीक किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि परिक्रमा मार्गों पर पेयजल जलपान की व्यवस्था, विश्राम स्थलों का निर्माण, और अस्थायी शौचालयों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार तीर्थ यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि अयोध्या आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को श्रद्धा और सुविधा, दोनों का अनुभव हो। हम सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परिक्रमा मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित रहे।

परिक्रमा मार्गों पर तेजी से चल रहा कार्य अब अंतिम चरण में है और प्रशासन ने भरोसा जताया है कि आगामी पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments