Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर निकाय चुनाव,विधान परिषद स्नातक चुनाव के संबंध में भाजपा कार्यालय पर आयोजित...

निकाय चुनाव,विधान परिषद स्नातक चुनाव के संबंध में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई तैयारी बैठक 

0

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय अटल भवन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की समाज के प्रति राजनीति दायित्व के बारे में बैठक कर निकाय चुनाव,विधान परिषद स्नातक चुनाव और लोक सभा प्रवास की योजना के तैयारी बैठक कर चुनावी मैदान को फतह करने की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

           जनपद में पहली बार दौरे पर आए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह डाक्टर ने जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,लोक सभा प्रवास योजना जिला प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संचालन में बैठक का शुभारंभ किया।

             भाजपा जिला पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व जिला महामंत्री,मोर्चा जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी के साथ बैठक कर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन की अच्छी रूप रेखा और अच्छे कुशल कार्य से चुनावों में सफलता प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि होने वाले नगर निकाय चुनाव,विधान परिषद सदस्य और लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते ऐसे योजना रचना पर हम सभी को समाज में बराबर कार्य करते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि मंडलों में जिला पदाधिकारियों को मंडलों में और मण्डल पदाधिकारियों को शक्तिकेंद्रों और बूथों पर प्रवास कर संगठन की मजबूती और सगठन के कार्यों कार्यक्रमों को संपन्न कराने में अपना योगदान देना चाहिए।उन्होंने सशक्त मण्डल की परिभाषा और उसके कार्यों से कार्यकर्ताओं को परिचित कराते हुए कहा कि सशक्त मण्डल वह ही हो सकता है जिसके मण्डल कार्यसमिति सामाजिक संरचना के अनुसार गठित हो,सभी 6 मोर्चों का गठन,मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक की समितियों की नियमित बैठके होती हों और भाजपा के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम बूथ स्तर तक किया जाता हो।वह ही सशक्त मण्डल कहा जाता है।

        प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला महामंत्री के साथ भी बैठक कर संगठनिक चर्चा कर चुनावी समीकरण पर विचार विमर्श किया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत स्मृति चिन्ह और बुके देकर किया।भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने चित्र भेंट कर स्वागत किया।

           दोनों स्तर की बैठकों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि शुक्ल,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,शैलेन्द्र मिश्र, धर्मवीर मिश्र,रामकरन निषाद,अमर नाथ सिंह,घिसियावन मौर्य,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,राना रणधीर सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद,सुनील पासवान,विधान सभा गोसाईं गंज संयोजक दान बहादुर सिंह,प्रभारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी,बजरंगी पाठक,अरविंद सिंह डिंपू,सुधांशु त्रिपाठी,काजी नजमुल हुदा,विकास मोदनवाल,राजेश सिंह बबलू,राम सूरत मौर्य,आदर्श चौधरी,अनन्त राम मिश्र, कपिल देव तिवारी,प्रेम शीला यादव,रिंकल सिंह रघुवंशी,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,जावेद मलिक,विनोद कुमार,मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,भगवान पाण्डेय,महेंद्र प्रताप वर्मा,कुलदीप सिंह,अभिषेक निषाद,रणंजय सिंह,गौरव श्रीवास्तव,रवि सिंह चौहान,सुनील गुप्ता,हरि दर्शन राजभर,सदा राम वर्मा,आनन्द श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,अनुराग जायसवाल,राम धनी वर्मा,सुग्रीव कन्नौजिया,पंकज प्रजापति,अनिल वर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version