Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठक आयोजित

भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठक आयोजित

0

जलालपुर ,अंबेडकर नगर । नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के आवास पर हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के संकल्प के साथ तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्त एवं क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रमापति मौर्या, नगर निगम संयोजक सुरेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष , वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्त को पटका पहना कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रमेश गुप्त ने कहा कि भाजपा मोदी और योगी सरकार द्वारा आम जनता के लिये लागू योजनाओं के दम पर और सरकार की उपलब्धियों को लेकर नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के बनाए गए सभी वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजक अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हुए बुथो की मजबूती पर कार्य करें जिससे हम इस चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सकें। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेगी। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह, मानिकचंद सोनी, मिसाम रजा, शिवराम मिश्र, अरुण मिश्र, अशोक उपाध्याय, भूषण पांडे, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, हरि दर्शन राजभर , अनिल वर्मा, रणजय सिंह,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिव कुमार सोनी , नगर के पदाधिकारी एवं वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी, मोर्चों के नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version