Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्‍ठा - पटेल प्रगति समिति भवदीय पब्लिक स्‍कूल से चूणामणि चौराहे...

प्राण प्रतिष्‍ठा – पटेल प्रगति समिति भवदीय पब्लिक स्‍कूल से चूणामणि चौराहे तक करेगी साज सज्‍जा

 


◆ 15 फरवरी तक चलाया जाएगा भण्‍डारा


अयोध्‍या। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अयोध्या पटेल समाज की बैठक भवदीय पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई । इस बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचारक राजेंद्र , सुबंधु महानगर प्रचारक व  प्रो. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय  रहे । बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भवदीय पब्लिक स्कूल से चूड़ामणि चौराहा तक साज सज्जा, भवन सजावट, झालर लाइट, दीप प्रज्ज्वलन , रंगोली सजावट , तथा दीप प्रज्वलन आदि कार्य डॉ अवधेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पटेल प्रगति समिति द्वारा किया जाएगा।

       प्राण प्रतिष्ठा में  भंडारे का आयोजन भवदीय पब्लिक स्कूल के सामने किया जाएगा। भण्‍डारे का कार्यक्रम 15 फ़रवरी तक चलता रहेगा। बैठक में प्रमुख रूप से पटेल संस्थान अयोध्या के अध्यक्ष पी.एन.वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा ,ध्रुवनाथ वर्मा, राममूर्ति वर्मा, के.पी.वर्मा, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, त्रिलोकी नाथ वर्मा, विजय कुमार वर्मा, अनरूद वर्मा ,कुलदीप कुमार वर्मा , कैप्टन रामनायक वर्मा , जियालाल चौधरी , विवेक पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments