◆ बिहार से आ रही यात्राओं का समापन, सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद
अयोध्या। 14 लाख रंग-बिरंगे दीपकों से श्री राम जन्म भूमि व प्रभु श्री राम आकृति उकेरी जा रही है। यहां एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम कर्मभूमि न्यास व अयोध्या महोत्सव न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तथा भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे अजित शाश्वत चौबे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे।



