Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा - भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने किया रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाओं...

प्राण प्रतिष्ठा – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने किया रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण


अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बुधवार को अयोध्या व आस पास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। देर शाम तक चले निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने व्यवस्था प्रमुख के साथ बैठक कर समीक्षा की।

रामभक्तों के स्टेशन आगमन के पश्चात् उनका स्वागत किया जाएगा। स्टेशन पर ही अल्पाहार, मेडीकल सुविधा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगीं। बसों से उन्हें उनकी आवास व्यवस्था तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। जहां से आगंतुकों को दर्शन हेतु राम मंदिर तक ले जाया जाएगा। रेलवे स्टेशन व्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह हैं। कटरा रेलवे स्टेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिपंअ रोली देखेंगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी अलोक सिंह रोहित, अयोध्या कैंट अजय धावडे, दर्शन नगर शारदा यादव तथा सलारपुर में इं. रणवीर सिंह व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता को लगाया गया है। जिसकी  पदाधिकरियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। आने वाला प्रत्येक व्यक्ति को यहां राममय परिवेश में दर्शन हों। ऐसा हम सभी का प्रयास है।  इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अंकुर सिंह, देवेश तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाया जा रहा है वृहद स्वच्छता अभियान


प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लता चौक से अभियान की शुरूवात की थी। गुरूवार को सांसद लल्लू सिंह ने हनुमान कुंड वार्ड में, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अशोक सिंघल वार्ड में, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने राम की पैड़ी , ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने दशरथ समाधि, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने देवकाली वार्ड, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अभिराम दास वार्ड, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने सीताकुण्ड वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया है। वार्डो के पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।  विधायक वेद गुप्ता ने वॉल लेखन अभियान के तहत अशोक सिंघल वार्ड में कमल का फूल बनाया तथा एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments