Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस को लेनदेन के विवाद में गोली मारने की झूठी सूचना देने...

पुलिस को लेनदेन के विवाद में गोली मारने की झूठी सूचना देने वाला प्रधान पति गिरफ्तार

अयोध्या। लेनदेन के विवाद में पुलिस को विपक्षी द्वारा गोली मारने की झूठी सूचना देने वाले प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका धारा 151/107/116 के तहत चालन करके जेल भेज दिया। विवाद में गोली चलने की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गयी थी। परन्तु पुलिस की जांच हकीकत कुछ और सामने आयी।
थाना पटरंगा के ग्राम होलपुर के रहने वाले प्रधान पति दीपचन्द्र यादव पुत्र रामनरेश ने शुक्रवार की शाम करीब 6ः45 मिनट पर विपक्षी नूर आलम ने उसे गोली मार दी है। परन्तु वह किसी तरह से बच गया। पुलिस ने इस सूचना को गम्भीरता से लिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मवई, चौकी प्रभारी हाईवे व थानाध्यक्ष पटरंगा ने पहुंचकर जांच प्रारम्भ की। जांच में साने आया कि नूर आलम निवासी पठान का पुरवा थाना मवई की मौरंग गिट्टी की दुकान है। दीपचंद ने नूरआलम से 43000 का सामान लिया था। जिसका पैसा वह नहीं दे रहा था। दीपचंद ने नूरआलम को नटवीर बाबा के पास बुलाया और उससे विवाद किया। इसके बाद पुलिस को झूठी सूचना दी कि नूर आलम ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments