Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, 135 महिलाओं की हुई...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, 135 महिलाओं की हुई जांच

जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को महिला चिकित्सालय जलालपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचीं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण उपचार की व्यवस्था की गई। साथ ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमा वर्मा ने महिलाओं की जांच कर सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।
अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 135 महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें 71 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई। जांच के दौरान आठ महिलाओं को उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित किया गया, जिनका उपचार शुरू करते हुए नियमित फॉलोअप के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। अभियान के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट रवि श्याम पटेल, लैब टेक्नीशियन नेहा शुक्ला, उमाशंकर, स्टाफ नर्स स्वेता वर्मा, मधुरिमा वर्मा सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments