Sunday, June 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन दिन से ठप बिजली आपूर्ति, अंधेरे में डूबा मनसापुर कुटी

तीन दिन से ठप बिजली आपूर्ति, अंधेरे में डूबा मनसापुर कुटी


अम्बेडकर नगर। महरुआ विद्युत उपकेंद्र से संचालित मनसापुर कुटी फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से क्षेत्र के प्रमुख चौराहे समेत आसपास के गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है और जनजीवन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार तीन दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल संकट गहराने लगा है तथा मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से फीडर की खराबी को तत्काल दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments