Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवा संवाद के पोस्टर का विमोचन, 11 सितंबर को होगा आयोजन

युवा संवाद के पोस्टर का विमोचन, 11 सितंबर को होगा आयोजन


अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अयोध्या महानगर इकाई की ओर से 11 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल बृजेंद्र सिंह, अयोध्या महानगर प्रचारक सुदीप, विभाग प्रचार प्रमुख शैलेंद्र, कुलसचिव विनय सिंह, दिनेश कुमार, अनिल, कार्यक्रम प्रमुख राणा आशुतोष सिंह एवं महाविद्यालय कार्य प्रमुख शिवेन सिंह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि युवा संवाद के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामदिनेशाचार्य विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिंतन और विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर महानगर इकाई की ओर से व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments