Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअम्बेडकर नगर जिले में मतदान हेतु पोलिंग पार्टीयां रवाना

अम्बेडकर नगर जिले में मतदान हेतु पोलिंग पार्टीयां रवाना


अयोध्या । अम्बेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र में शनिवार 25 मई को लोक सभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे। अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधान सभा सीट अम्बेडकर नगर लोक सभा में आती है। जिसके लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार पोलिंग पार्टियां के रवानगी स्थल राजकीय इंटर कालेज अयोध्या का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरन्तर भ्रमण शील रहकर पार्टियों के रवानगी से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 55-अम्बेडकर नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की गोसाईगंज विधानसभा के सभी पोलिंग पार्टियां अपरान्ह 2 बजे से अपने-अपने मतदेय स्थल हेतु रवाना हो चुकी थी। सभी पोलिंग पार्टियां समय से सकुशल समय से अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच गयी, जो 25 मई को चुनाव संपन्न कराएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments