Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर पर सियासी संग्राम: अयोध्या विधानसभा में 95 हजार लोगों को नोटिस...

एसआईआर पर सियासी संग्राम: अयोध्या विधानसभा में 95 हजार लोगों को नोटिस का दावा, सपा ने उठाए गंभीर सवाल


अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जनपद में सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी ने प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। सपा नेता पवन पांडे ने कहा कि पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं और यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं दिख रही।

पवन पांडे का दावा है कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में करीब 95 हजार तथा महानगर क्षेत्र में लगभग 75 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। यानी कुल मिलाकर 1 लाख 70 हजार मतदाताओं को सूची से जुड़े नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही नाम से तीन-तीन वोट बनाए गए थे और जब ऐसे नाम हटाए गए तो भाजपा अब लाखों वोट कटने का मुद्दा उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

सपा नेता ने यह भी कहा कि पुनरीक्षण की आड़ में विशेष समुदायों के मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि मुस्लिम और यादव मतदाताओं के नाम पक्षपातपूर्ण तरीके से सूची से हटाए जा रहे हैं। पांडे ने अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि निष्पक्षता नहीं बरती गई तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर न्यायालय तक ले जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments