Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस का पैदल गश्त अभियान, बाजारों व चौराहों पर सघन चेकिंग

पुलिस का पैदल गश्त अभियान, बाजारों व चौराहों पर सघन चेकिंग

अम्बेडकरनगर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा बुधवार को व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर समस्त थाना क्षेत्रों में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

जनपद के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात रखने जैसी बातों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करना है, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता का स्पष्ट संदेश देना भी है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments