Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जानलेवा हमले का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

0

अयोध्या। थाना तारून क्षेत्र में शिवकुमार वर्मा निवासी ग्राम सुखदेव तिवारी का पुरवा, सोनौरागाऊपुर पर जानलेवा हमले के मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हमले की साजिश रची गई थी। थाना तारून, हैदरगंज और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में घटना का खुलासा हुआ।

पीड़ित शिवकुमार वर्मा की पत्नी ने 8 दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे डेयरी पर दूध देने जाते समय भवानीगढ़ जंगल के पास अज्ञात लोगों द्वारा रास्ता पूछने के बहाने रोके जाने और लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शोर सुनकर उनके पुत्र आयुष वर्मा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना के बाद घायल को पहले सीएचसी तारून और फिर मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर रेफर किया गया।

एसपी ग्रामीण मधुबन सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि नामजद अभियुक्त नागेन्द्र तिवारी की पीड़ित से पुरानी रंजिश थी और इसी के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सात अभियुक्तों—नागेन्द्र तिवारी, बृजेश तिवारी, पवन पाठक उर्फ विकास, आदर्श यादव उर्फ भोलू, नरेन्द्र पाण्डेय, प्रेम तिवारी उर्फ रिंकू और अभिषेक गौड़—को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सभी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version