Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

आलापुर अम्बेडकरनगर। शनिवार को थाना प्रभारी जेपी सिंह की अध्यक्षता में राजेसुलतानपुर थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण संबंधित हिदायत दी। समाधान दिवस में  पांच प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एक संबंधित विभाग के कर्मचारियों को देकर तत्काल निस्तारित करने को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र में औपचारिकता न की जाए, बल्कि निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और उसका निराकरण किया जाए। शासन की मंशा है कि जो भी इस कार्यक्रम में पहुंचे उनको तत्काल न्याय दिया जाए। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी जाएगी। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए इस मौके पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह रघुवंशी उपनिरीक्षक सुदामा यादव उपनिरीक्षक अंजनी कुमार एवं राजस्व कर्मी एवं शिकायतकर्ता गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments