Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी ने प्रधानों व संभ्रांत लोगो के...

आगामी त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी ने प्रधानों व संभ्रांत लोगो के साथ की बैठक

जलालपुर अंबेडकर नगर। त्योहारों के मद्देनजर  नवागत कोतवाल ने थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। स्थानीय कोतवाली में नवागत कोतवाल दर्शन यादव की मौजूदगी में एक बैठक बुलाई गई जिसमें मौजूद लोगों से कोतवाल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति कायम रखना आवश्यक है अगर किसी के द्वारा कहीं पर अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसकी जानकारी तुरंत दे ताकि उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके और आने वाले त्यौहार में किसी भी तरीके का अनैतिक कार्य न करें जिससे किसी को समस्या पैदा हो। नगर में सड़क के पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई पटरियों पर अतिक्रमण होने की वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कोतवाल ने लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी बात कही। त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं साथ ही बैठक में मौजूद लोगों से भी विचार विमर्श विभिन्न मुद्दों पर किया गया। लोगों ने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया । इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा ,चेयरमैन प्रतिनिधि अबुल बशर अंसारी,सुरेंद्र सोनी, बेचन पांडे, इब्ने अली जाफरी,संदीप अग्रहरि, लालू यादव, रामजीत केसरी, राजेश यादव, नन्हे, रमेश मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments