Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घायल कांवड़िए को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार के बाद सकुशल रवाना

घायल कांवड़िए को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार के बाद सकुशल रवाना

0

अम्बेडकरनगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता का एक मानवीय उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। गोपालपुर चौराहे के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक कांवड़िया घायल हो गया। सूचना मिलते ही मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल की मदद की और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गोपालपुर चौराहे के पास एक कांवड़िए के मोटरसाइकिल की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मोबाइल ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल पवन चतुर्वेदी और हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल कांवड़िए को आवश्यक सहायता देते हुए उसे सीएचसी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई, जिसके बाद उसे सकुशल रवाना कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को सतर्क रखा गया है। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सहायता के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की तत्परता से घायल कांवड़िए को समय पर उपचार मिल सका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version