Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,...

एक दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

0

अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने शुक्रवार को बीस हजार की चोरी के मामले में वांछित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार चोरों में ग्राम प्यारेपुर मुबारकपुर निवासी शम्भू नाथ पुत्र राम लुटावन एवं शहबाज पुत्र अनीस शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को प्यारेपुर स्थित मोड़ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक सचिव कुमार मौर्य, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव व संजीव शर्मा शामिल रहे।

पूछताछ के दौरान शम्भू नाथ ने बताया कि उसने अपने साथी शहबाज की सूचना पर 19 जून को शहबाज के घर से बीस हजार की नकदी चोरी की थी। यह रकम शहबाज की मां द्वारा बकरी बेचने के बाद पन्नी में बांधकर खूंटी पर टांगी गई थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोनों ने मिलकर घर का ताला तोड़ा और रुपये चुरा लिए।

शम्भू नाथ ने बताया कि उसने पहले भी जनवरी माह में मुबारकपुर निवासी मोहम्मद जमाल के घर से लाखों रुपये नकद और जेवरात चुराए थे। सभी रकम व सामान नशा और मौज-मस्ती में खर्च कर दिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही पूरी की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version