◆ पांच आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा तथा डीजे के सामान बरामद
अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र के शाहगंज प्रभात नगर मार्ग पर बसावां में हुई डीजे संचालक छेदी लाल चौरसिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से अवैध असलहा तथा हत्या में प्रयुक्त रॉड तथा तथा चोरी किया डीजे का सामान बरामद किए गए हैं।



