Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी हुई बाइक को पुलिस ने चार घण्टे में किया बरामद

चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चार घण्टे में किया बरामद

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस चोरी गई बाइक को कोतवाली में शिकायत होते ही कोतवाल के प्रयास से शिकायत के महज चार घण्टे में बाइक को बरामद कर बाइक मलिक के हवाले कर दिया गया । जिसकी प्रशंसा खूब हो रही है। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के अरई गांव निवासी महेंद्र कुमार शर्मा का बाइक बीते सोमवार को कर्बला बाजार से चोरी हो गई थी । महेंद्र कुमार शर्मा मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने तुरंत सिपाही को बाइक तलाश करने का निर्देश दिया महज चार घंटे बाद ही बीट सिपाही द्वारा बाइक को खोज कर बाइक मलिक को उपलब्ध करा दिया गया। जिससे बाइक मलिक के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शन यादव के इस प्रयास को लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments