Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरननिहाल से घर जाते समय लापता हुऐ युवक को पुलिस ने किया...

ननिहाल से घर जाते समय लापता हुऐ युवक को पुलिस ने किया बरामद


जलालपुर अम्बेडकर नगर। तीन दिन पूर्व ननिहाल आया युवक घर जाते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों मे गायब हो गया। परिजनों ने किसी अनहोनी व अपहरण का संदेह जताते हुए कोतवाली जलालपुर में तहरीर दिया है। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए महज तीन घंटे के अन्दर युवक को सकुशल बरामद कर कारणों का पता लगाने मे जुट गयी है। पुन्थर टाण्डा निवासी रफीउल्लाह ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस का 25 साल का पुत्र मो.रिजवान 19जून को अपने ननिहाल नगपुर जलालपुर सरफुद्दीन के यहां आया था और शनिवार को सुबह जमालपुर चौराहे पर आटो रिक्शा पर बैठ कर घर के लिए निकला। इसी दौरान युवक ने अपने भाई की मोबाइल पर रोते बिलखते हुए फोन किया कि कुछ लोग मुझे मार रहे है और जबरदस्ती अपने  साथ ले जा रहे है।उस के बाद फोन बंद हो गया । परिजनों ने इसकी शिकायत जलालपुर पुलिस से किया और संदेह जताया कि उस के पुत्र का अपहरण हो गया है, उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने मोबाइल लोकेशन समेत अन्य  माध्यमों से युवक की तलाश का प्रयास जारी कर दिया त्वरित कार्यवाही करते हुए बसखारी थाना के किछौछा से बरामद कर लिया।  क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि युवक को बरामद करते हुए मामलों की जांच पड़ताल कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments