Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकानून व्यवस्था पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों में फ्लैग मार्च से...

कानून व्यवस्था पर पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों में फ्लैग मार्च से बढ़ाया भरोसा


अंबेडकर नगर। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया। पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
यह कार्रवाई अभिजीत आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाजारों में अनावश्यक भीड़, संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है। अभियान का उद्देश्य आमजन में विश्वास का वातावरण बनाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा बनाए रखना सबकी साझा जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments