Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जलालपुर कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क से लेकर स्कूल तक जहां छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं, वहीं गांव-गांव और मोहल्लों में घरेलू महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक ममता यादव के नेतृत्व में छाछू मोहल्ला में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। आज महिलाएं निर्भय होकर दिन-रात कहीं भी आ-जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 1090 (वुमन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा) पर नि:शुल्क कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस कॉल के 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाती है।

ममता यादव ने महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपराधी खुद को सीबीआई, पुलिस, बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर धोखाधड़ी कर सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करें और यदि कोई साइबर धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, जिससे आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

इस दौरान महिला सिपाही सहित कई स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। चौपाल में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और पुलिस टीम ने सभी को आत्मरक्षा के मूल मंत्र बताए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments