Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहर किनारे मिले शव प्रकरण में पुलिस की जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज...

नहर किनारे मिले शव प्रकरण में पुलिस की जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत गांव के पास नहर किनारे मिले 45 वर्षीय व्यक्ति के शव के मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है और घटना के खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी संजय सिंह (45 वर्ष) का शव नहर किनारे बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर ईंट अथवा किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments