Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज...

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जैतपुर, अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री स्थानीय बालिका विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। सोमवार सुबह वह घर से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान ग्राम करैदा, थाना लौधियारा, जनपद इलाहाबाद निवासी प्रिंस चौहान पुत्र कौशलेंद्र चौहान उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर अपने मामा इन्द्रभान के घर आता-जाता था, जो पीड़िता के पड़ोसी हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब छात्रा का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने थाना जैतपुर में न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी धीरेन्द्र आजाद ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments