Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग अलग गांव से दो बच्चियों के गायब होने के मामले में...

अलग अलग गांव से दो बच्चियों के गायब होने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर के अलग अलग गांव में एक किशोरी समेत दो बालिकाओं के गायब होने के मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। पहला मामला एक गांव का है जहां  किशोरी के पिता ने शिकायत करते हुए बताया कि मेरी पुत्री 15 वर्ष 5 महीना की है। जो बीते 12 अक्टूबर को सुबह किसी कार्यवश घर से जलालपुर आयी थी।परंतु शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसकी रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर काफी खोज की गई मगर कहीं सुराग नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली जलालपुर के एक अन्य गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस से  शिकायत किया कि मेरी 19 वर्षीय पुत्री बीते 11 अक्टूबर को घर से निकली तब से उस का कहीं पता नही हैं। उससे शाहजहांपुर का युवक राजू प्रजापति अक्सर बात चीत मोबाइल पर करता था। विश्वास है कि वही  पुत्री को कहीं भगा कर लेगया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दीगयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments