Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा

किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज  करते हुए कार्यवाही शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम औधना इस्माइलपुर निवासिनी 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बहला फुसला कर यौन सम्बन्ध बनाने और इसकी विडिओ रिकॉर्डिंग कर पुनः कई बार दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला 21 अप्रैल को प्रकाश में आया था जब पीड़िता को गांव के ही  अरशद उर्फ़ जाहिद पुत्र असगर, नसीबा पत्नी अरशद व हामिद रजा उर्फ़ बबलू निवासी बस्तीपुर भीटी बहला-फुसलाकर भगा ले जा रहे थे। पीड़िता के भाई के पहुंचने पर और मना करने पर उपरोक्त व्यक्ति गाली गलौज करधमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता के भाई ने बताया की तीनों ने साजिशन उसकी बहन के साथ घर बुलाकर रेप किया है और साथ में उसकी वीडिओ भी बनायी है जिसको दिखाकर विगत एक साल से दुष्कर्म किया जा रहा है। इस बीच किशोरी के गर्भवती होने पर उसका उपरोक्त तीनों ने गर्भपात भी करवा दिया था। पीड़िता के भाई ने तत्समय ही मालीपुर थाने में तहरीर देकर करवाई किया गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस की उदासीनता के चलते उसे पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक चक्कर लगाना पड़ा और अंततः पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष प्रेम चंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए जाचं पडताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments