Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजबरन निकाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दर्ज़ किया...

जबरन निकाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नाबालिग का अपहरण कर उस के साथ जबरिया निकाह करने के प्रयास की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला नगर जलालपुर के एक मुहल्ले का है। जहां की पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए नाबालिग बेटी की इज्जत व जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है। मां ने बताया कि उस के पड़ोसी मो.हादी,गुलाम अब्बास,कनीज जहरा, शीबा व मुनिया ने उस की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है और जबरन विपक्षी मो.हादी से उस का निकाह करवाना चाहतें हैं।मां ने बताया कहा कि जानकारी होने पर विपक्षी जुबान खोलने पर भद्दी भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments