Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई रकम पुलिस ने करवाया वापस

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई रकम पुलिस ने करवाया वापस


जलालपुर, अंबेडकर नगर। साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की गई साइबर ठगी के मामले में पुलिस की तत्परता से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने खाते से ठगी गई रकम में से 22,254 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए धन्यवाद दिया।

मामला कटका थाना क्षेत्र के सेमरा रफीगंज गांव का है। गांव निवासी पुष्पा निषाद ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उनके खाते से करीब 28 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़िता ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कटका पुलिस ने तकनीकी सहायता के माध्यम से ठगी की रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई के चलते 3 सितंबर को पीड़िता को 22,254 रुपये वापस करा दिए गए। ठगी की रकम वापस मिलने से पीड़िता के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान व्यक्तियों के फोन पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments