Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन को...

महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन को भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस महिला के साथ लाखों रुपए के जेवरात के लूट के मामले में मालीपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है। बताते चले की विगत शनिवार को गांव निवासी संजय कुमार तिवारी अपने बहन का इलाज मालीपुर कराने आए थे इलाज के पश्चात बाइक से घर जा रहे थे तभी गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और गाड़ी को रुकवा कर असलहे के बल पर लाखों रुपए के मंगलसूत्र ,चेन आदि लूटकर फरार हो गये। पीड़ित संजय कुमार तिवारी ने लूट की  सूचना पुलिस को दी । पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर ही रही थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के तीनों वांछित आरोपी नेमपुर तिराहे पर मौजूद हैं। निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा अपने हमराही हरिश्चंद्र चौधरी, तन्मय तिवारी, योगेंद्र प्रताप सिंह, विशाल पटेल द्वारा पहुंच कर हिरासत में ले लिया गया जामा तलाशी के दौरान लूट के सात हजार,एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिनकी पहचान शिव पूजन कुमार, रवि कुमार तथा अखिलेश निवासी श्यामपुर दरियापुर थाना मालीपुर के रूप में हुई पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments