Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक लेकर फरार हुऐ युवक का पुलिस नहीं लगा सकी पता

बाइक लेकर फरार हुऐ युवक का पुलिस नहीं लगा सकी पता

जलालपुर।अंबेडकरनगर। बाइक चेक करने के बहाने बाइक लेकर फरार युवक को नामजद होने के बावजूद पांच दिन बाद भी पुलिस सुराग नही लगा सकी जिससे पीड़ित मे पुलिस के रवैया से असंतोष व्याप्त है। विदित हो कि 18 अगस्त को जलालपुर कोतवाली के भस्मा गांव निवासी राजेश पाल का भाई हरिकेश पाल मालीपुर से दूध देकर वापस लौट रह था। जब वह सलहदीपुर चौराहे के नजदीक पहुंचा तो उसकी बाइक में खराबी आ गई। तत्समय वहां हंसवर थाना के लंगड़ी पृथ्वीपुर निवासी अनिरुद्ध कुमार मिल गया जो बाइक को धक्का देने में मदद कर एक मिस्त्री के दुकान तक लाया। जब बाइक की कमी को दूर कर दिया तो युवक अनिरुद्ध चेक करने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मिस्त्री के दुकान में लगी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।पुलिस ने पीड़ित राजेश की तहरीर पर अनिरुद्ध के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने बताया कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसका पता नही लग सका। पुलिस आरोपी को पकडने के लिए प्रयास भी नही कर रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर शांत हो गयी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments