Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्घटना करने वाली पिकअप का पुलिस नहीं लगा सकी पता

दुर्घटना करने वाली पिकअप का पुलिस नहीं लगा सकी पता


जलालपुर अंबेडकर नगर। पिकअप की टक्कर से हुई महिला के मौत के मामले मे मालीपुर पुलिस आज तक पता नही लगा सकी है, पुलिस के पास सी सी टी बी फुटेज भी है। चर्चा है कि पिकप थानाक्षेत्र की है जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो की बीते रविवार को अजनबी महिला टुनटुन जो कई वर्षों से यहाँ जीवन यापन कर रही थी जिसे अज्ञात पिकप ने मालीपुर चौराहे के निकट सुबह टक्कर मारकर फरार हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार ग्रामीणों द्वारा किया गया था। लोगों को विश्वास था की जल्द ही मालीपुर पुलिस वाहन को पकड़ कर कार्यवाही करेगी परन्तु एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस खाली हाथ है। जबकि अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से जल्द आरोपी पकडे जाते लेकिन आज तक इन आरोपियों का पता लगाने मे पुलिस नाकाम रही है। थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय ने बताया की सी सी टी बी फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments