अंबेडकर नगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने जन मानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए फ्लैग मार्च किया । अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सीओ सिटी नीतीश तिवारी, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडे, शहजादपुर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार, एसआई अजय त्रिपाठी, दीवान रविकांत दुबे, राहुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने अकबरपुर सब्जी मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर वहां स्थापित सभी पंडालों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है ताकि आमजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।