Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अकबरपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, लोगों को दिलाया सुरक्षा का...

अकबरपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

0

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशानुसार जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नीतेश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली अकबरपुर प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय के थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस ने लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाने, यातायात नियमों का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version