Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिलाओं को देखकर अश्लील इशारा कर रहे मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

महिलाओं को देखकर अश्लील इशारा कर रहे मनचलों को पुलिस ने पकड़ा


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। लड़कियों व महिलाओं को देखकर गंदा व अश्लील इशारा करने के मामले में उप निरीक्षक ममता यादव ने चार मनचलों को हिरासत में लेते हुए विधिक करवाई की है।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज के निकट खड़े होकर लड़कियों व महिलाओं को देखकर गंदा व अश्लील हरकत का प्रयोग कर रहे थे तथा अश्लील फब्तियां कस रहे थे। जिससे आने जाने वाली महिलाएं शर्मसार हो जाती थी।  तभी महिला चौकी की उप निरीक्षक ममता यादव, सुधा यादव, हमराही पीयूष मौर्य, जितेंद्र कुमार, शीला यादव आदि प्रार्थना पत्र की  जांच हेतु क्षेत्र में निकले थे। इन चारों मनचलों की हरकत को देखकर इन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम जाफर मेहंदी निवासी जाफराबाद, मोहम्मद आसिफ रन्नू खां का पूरा तथा माजाहिद अब्बास व मोहम्मद हादी निवासी जाफराबाद कोतवाली जलालपुर बताया। जामा तलाशी के दौरान इनके पास से कोई अनुचित सामान बरामद नहीं हुआ । पुलिस ने इन चारों को हिरासत में लेते हुए धारा 294 के तहत कार्रवाई किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments