Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, विभिन्न प्रान्तों से चोरी...

बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, विभिन्न प्रान्तों से चोरी छः बाइक बरामद, चार गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाभोड कर विभिन्न प्रदेशों से चोरी हुई कुल छः बाइक बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत सात अक्टूबर को निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के फिराक में है।


पुलिस हिरासत में आरोपी व बरामद बाइकें

 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए  नेमपुर घाट पहुंचे जहां से सैरपुर उमरन गांव निवासी पवन पुत्र रामराज ,अंकुर पुत्र झिरगुन,संदीप व सोनू पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से की गई चोरी की बाइक बरामद किया है। पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध चोरी और बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने बताया कि चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है जो भी अपराध मे संलिप्त पाया जायेगा उसे किसी भी हाल मे बख्शा नही जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments