Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने तीन लाख से अधिक की सम्पत्तियों...

गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने तीन लाख से अधिक की सम्पत्तियों को किया कुर्क

अयोध्या। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन लाख से अधिक की सम्पत्तियों को कुर्क किया है। कोतवाली कैंट की पुलिस ने बताया कि यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रघुनन्दन वर्मा पुत्र सुरज प्रसाद वर्मा निवासी रघुराजनगर टिकरी थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा से अर्जित चल सम्पत्ति 02 मोटरसाइकिल जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख अस्सी हजार रुपये है तथा यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट अभियुक्त सानू पुत्र मो0 सलीम निवासी ऋषिटोला थाना को0नगर जनपद अयोध्या से एक ई रिक्शा जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख पचास हजार रुपये है। इन सम्पत्तियों को कुर्क किया गया। कुर्क सम्पत्तियों की अनुमानित लागत तीन लाख तीस हजार रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments