Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

आलापुर, अंबेडकर नगर । बीते दिनों राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव में पेड़ से लटकते हुए शव पाए जाने के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन मे अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय थाने पर पंजीकृत धारा-108, 61(2) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण अंकित कुमार दूबे पुत्र सत्य नारायन दूबे निवासी ग्राम उधरनपुर थाना जहाँगीरगंज, संतोष उपाध्याय पुत्र रामानन्द उपाध्याय निवासी ग्राम जगदीशपुर इमिलिया थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर की सूचना पर चोरमरा अन्डर पास रोड पर से गिरफ्तार किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण अंकित कुमार दूबे व संतोष उपाध्याय उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।  अंकित कुमार दुबे के ऊपर जहागीरगंज थाने में भी दो मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी,हे0का0 संतोष यादव,का0 सतीश यादव,का0 अनिल अक्षयलाल यादव,हे0का0 कौशल कुमार आदि पुलिसकर्मी थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments