Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गोकशी करते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोकशी करते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ayodhya Samachar

अयोध्या, 10 नवम्बर। पुलिस ने गोकशी करते हुए तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने मोटरसाईकिल, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार तथा करीब 80 किलो मांस भी बरामद किया है। सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करके उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
थाना रुदौली की पुलिस ने बताया कि गोकशी करते हुए मो0 पुत्तन पुत्र शाकिर निवासी ग्राम ऐथर थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या , मो0 मेराज पुत्र नासिर निवासी ग्राम ऐथर थाना को0रूदौली जनपद अयोध्या, साजिदा पत्नी अकबर अली निवासी ग्राम ऐथर थाना को0 रुदौली जनपद अयोध्या को यादव बाग ग्राम ऐथर से गोकशी करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विनय कुमार यादव, का0 अनुज यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव, .का0 विक्रम सिह, .का0 अरविन्द कुशवाहा, म0का0 सरिता गुप्ता शामिल रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version