Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैस सिलेंडर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस...

गैस सिलेंडर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

बसखारी  अंबेडकर नगर। चोरी के मामले में वांछित  फरार चल रहे एक चोर को गिरफ्तार कर बसखारी पुलिस ने जेल भेज दिया है। बसखारी पुलिस को यह सफलता 15 सितंबर की सुबह 11:00 बजे के करीब गोलपुर तिराहे पर मिली। जहां पर मुखबिर की सूचना के आधार पर बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह व उप निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर घेराबंदी करते हुए  एक संदिग्ध युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ की तो पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार यादव पुत्र राम भजन यादव निवासी मधईपुर जीवत थाना जलालपुर बताया और बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा में हुई गैस सिलेंडर की चोरी को अंजाम देने की बात भी कबूली। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया हुआ गैस सिलेंडर भी बरामद करने का दावा किया है।पुलिस की गिरफ्त में आया अभियुक्त बसखारी थाने के साथ-साथ जनपद के जलालपुर और संमनपुर थाने में भी कई मामलों में वंछित बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments