Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते बुधवार को दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि बुधवार को एक दलित महिला जिसकी  उम्र 55बर्ष से ऊपर की है वह तालाब पर भैंस व बकरी चराने के लिए  रोजाना की तरह गई हुई थी,वहीं पहले से ही घात लगाकर बैठा मनचला युवक सुनसान देखकर दलित महिला को गान्ने में जबरदस्ती खींचते हुए ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला ने हल्ला गुहार मचाया, हल्ला गुहार सुनते ही आरोपी युवक फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर रामकृष्ण सिंह उर्फ कृष्ण पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी जैतपुर खास के खिलाफ दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवा कर  आरोपी की तलाश में जुट गई थी। गुरूवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनील पाण्डेय मय फोर्स के साथ यादव नगर तिराहे से गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments