Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार अन्य फरार

हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार अन्य फरार

अम्बेडकर नगर। हत्यारोपी पत्नी को गुरूवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने खून व बाल लगा ईट का टुकड़ा बरामद किया। हत्या में शामिल अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं। गौरतलब है कि बीते बुधवार को जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शहजादपुर में पारिवारिक विवाद में आभूषण व्यवसायी कृष्णा सोनी और इनके बड़े पुत्र आनन्द की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं आभूषण व्यवसाई की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। घायल पत्नी ने अपने छोटे बेटे रवि व उनकी पत्नी, मृतक आनन्द की पत्नी ज्योति, एवम छोटे बेटे के ससुर व साले पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने व्यवसाई की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरूवार को अकबरपुर थाना प्रभारी संजय पाण्डेय व महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी के नेतृत्व में पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी ज्योति को शहजादपुर स्थित आवास गहना कोठी से गिरफ्तार किया गया। हत्या में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उन्हें अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments