Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के चारों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के चारों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर,अंबेडकर नगर। बीती रात जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार रात कटका थाना क्षेत्र के दुदही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया था, जिसमें भियांव ब्लॉक के सहकारी साधन समिति के सचिव सुनील सिंह को गंभीर चोट आई, जिनको इलाज के लिए परिजनों द्वारा ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर कई थाना के फोर्स मौके पर पहुंचे साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया। मृतक के भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर पर कटका पुलिस ने सुभाष गौड़, विवेक गौड़, शुभम गौड़, वृन्द्रावती गौड़ व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अज्ञात की तलाश की जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments