Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार व पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा...

दुराचार व पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर अम्बेडकरनगर। दुराचार व पास्को एक्ट के आरोपी को मालीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मालीपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी के साथ एक दंपती के सह पर उसी के घर में भीटी थाना के बस्ती पुर गांव निवासी हामिद राजा उर्फ बबलू बीते दो वर्षों से किशोरी के अश्लील वीडियो बना कर दुष्कर्म करता रहा इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया था पिछले माह जब वह अवधना इस्माइलपुर गांव निवासी अरशद उर्फ जाहिद और उस की पत्नी के बहकावे में आकर हामिद राजा के साथ भागने की फिराक में थी उसी समय किशोरी के भाई ने उसे पकड़ लिया था और पुलिस को सूचना देकर तहरीर दिया था परन्तु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था इस के बाद किशोरी ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया था तब कहीं जा कर पुलिस ने दुष्कर्म ,पाक्सो ऐक्ट व आईटी एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेलउवा बरियार पुर स्थित टावर के पास खड़े आरोपी हामिद रजा और अरशद को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने के फिराक में थे। निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है एक नामजद की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments