Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो माह पूर्व दहेज हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस ने घर से ही दबोच कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि महरुआ थाना क्षेत्र के पंकज अग्रहरि निवासी व थाना महरुआ ने धूमधाम के साथ 2022 में नगर के मित्तूपुर रोड स्टेट बैंक के सामने संदीप अग्रहरि पुत्र जियालाल के साथ शादी की थी । जिसकी बीते लगभग 7 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसे लखनऊ ले गये जहां उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए बताया था कि मेरे पुत्री अंतिका को दहेज के कारण जहर देकर मार दिया गया। जिस पर पुलिस ने लडके व उसकी माता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया था । पुलिस ने आरोपी संदीप अग्रहरि पुत्र जियालाल, निर्मला पत्नी जिया लाल को गुरुवार को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त टीम में उप निरीक्षक सचिव कुमार मौर्य, साबिर अली ,रजत कुमार, रजनीश सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments