Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहरण व पॉक्सो के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण व पॉक्सो के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बसखारी, अंबेडकर नगर। बहला फुसलाकर अपहरण करने तथा धमकी देने के मामले में बसखारी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।इस मामले में पुलिस ने अपहृता किशोरी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर उसका प्रारंभिक बयान दर्ज करने एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर भेज चुकी है। वहीं इस मामले में आरोपी के  परिजनों द्वारा अपहृता के परिजनों को धमकी देने का भी मामला प्रकाश में आया है। बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी किशोरी बीते शनिवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गयी थी। सुबह परिजनों ने किशोरी को बिस्तर पर नहीं पाया तो संभावित जगहों पर पूछताछ व खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि कैलाश पुत्र मुन्नर निवासी मुसलहां भिदूण किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। तत्पश्चात अपहृता के मां ने कैलाश समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण व पोक्सों एक्ट के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। बीते शनिवार को बसखारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहृता को बरामद कर लिया था। जबकि आरोपी फरार चल रहा था।फरार चल रहे आरोपी कैलाश को पुलिस ने रविवार को भिदूण प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में अपहृता को एक दिन पहले ही बरामद कर लिया गया था जबकि  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments