Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बसखारी अंबेडकर नगर। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले महिला के शव के मामले में बसखारी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। बता दे कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में दो दिन पूर्व दो बच्चों की मां जानकी देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था।जिसमें मृतका की मां इंद्रावती देवी पत्नी सीता राम निवासी महजी देवारा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र पर मृतका के पति कमलेश, सास मालती देवी, ननद अंगूरी देवी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित कई अन्य संगे धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बसखारी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट हुई थी। बुधवार को अपने हम राहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करने के लिए क्षेत्र में गश्त पर निकले सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर किछौछा चुंगी तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़े आरोपी पति कमलेश को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां पर अन्य कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments