Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के बारे में टिप्पणी करने वाले युवक...

सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के बारे में टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


◆ दुकानें बंद कर लोगों ने जताया आक्रोश, नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों को समझा कर शांत कराया मामला


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा निवासी एक संप्रदाय के युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से दूसरे संप्रदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बाजार की  दुकानों को बंद कराकर विरोध जताना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे  नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने आरोपी युवक के द्वारा किए गए कृत की निंदा करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत कराया। और प्रशासन से आरोपी की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की।वही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर समाज में तनाव फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर‌ लिये जाने व उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात बताई। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। बता दे कि किछौछा निवासी शोएब पुत्र शाहबुद्दीन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए गली भरा पोस्ट कर दिया। जिसको देखकर कुछ लोगों ने पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचना देते हुए आक्रोशित हो गए। और शुक्रवार की सुबह किछौछा बाजार में स्थित सभी दुकानो को बंद कराकर विरोध जताना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुए विरोध को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। वही मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करवाने का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया। इसी बीच बसखारी पुलिस की टीम ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर समाज में तनाव पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments