Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी को दो युवको द्वारा बारी-बारी से बहला फुसला व भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में  पुलिस ने एक आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार किशोरी के पड़ोसी गांव मछगवा थाना कटका  निवासी अरुण राजभर पहले इस किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाता है जो 2 दिन अपने पास रखकर इसके साथ दुष्कर्म करता है तत्पश्चात किशोरी को घर भेज देता है। इसके बाद ही बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही गांव निवासी प्रदुम्न निषाद इसे बहला फुसलाकर  दिल्ली भगा ले गया जहां अपने पास कई दिनों तक रखकर दुष्कर्म किया तत्पश्चात उसने भी इसे बस द्वारा गांव भेज दिया।  शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों युवको के विरुद्ध 363, 366, 376 व पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया था।  क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि एक आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments